दुनिया की टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ ख़ुफ़िया एजेंसियां
हेलो दोस्तों,
खुफ़िया एजेंसियां अपने देश की सुरक्षा के लिए अपना एक अलग ही महत्व रखती है | खुफिया एजेंसियों का काम उस देश के नागरिकों व खुफिया बातों की जानकारी रखना होता है | ये एजेंसियां देश के अंदर या बाहर चल रही गुप्तगतिविधियों का पता लगाती है, साथ की अन्य संगठनों के साथ मिल कर जानकारियां इकट्ठा करते है | जिससे वे हर घटना को रोकने का पूरा प्रयास कर सकें | यहाँ तक की नागरिकों को उस देश की ख़ुफ़िया एजेंसियों द्वारा दी गई सुरक्षा पर भी पूरा भरोसा होता है | इन्ही संगठनों की मदद से आतंकवाद से लड़ने में आसानी होती है | प्रत्येक देश को ख़ुफ़िया संगठनों की जरूरत होती है | क्योकि ये देश में शांति प्रदान करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है | गुप्त एजेंसियों या ख़ुफ़िया संगठनों की स्थापना देश के अंदर और बाहर की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए और उससे जुडी जानकारियां प्राप्त करने के लिए की जाती है |
तो आइये आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Top 10 Best Intelligence Agencies के बारे में बताएँगे | जो अपने आप में बहुत ताकतवर है, व देश में संकट आने से बचाती है |
10.Federal Security Service of the Russian Federation, (FSB,RF)
यह एक रूस की एजेंसी है | इसका गठन 1995 में हुआ, तथा इसका मुख्यालय " Lubyanka Square " में स्थित है | यह मुख्य तौर पर रूस के अंदर के ही मामलों को देखती है | लेकिन कुछ सालों से इसकी बढ़ती प्रसिद्धि के कारण इसे बाहरी मामलों का भी काम दिया जाने लगा | रूस एक बहुत बड़ा देश है | इसकी सीमाएं कई देशो से लगती है | ऐसे देश में खुफियां एजेंसी का होना बहुत ही आवश्यक है | रूस और चीन की मित्रता को देखते हुए लगता है, की रूस की इस एजेंसी को चीन की एजेंसी की भरपूर मदद मिलती रहेगी |
9.Inter Services Intelligence (ISI) Pakistan
यह " Pakistan " की एजेंसी है | इसकी स्थापना 1948 में हुई थी, वर्तमान में लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शूजा पाशा इसके निदेशक हैं | दुनिया की ताकतवर एजेंसियों में पाकिस्तान का भी नाम आता है | इसका मुख्यालय " Islamabad " में स्थित है | इस एजेंसी का गठन 1948 में Australia में जन्मे एक ब्रिटिश आर्मी ऑफिसर ने किया था | जिन्होंने 1950 से 1959 तक पाकिस्तान एजेंसी में अपनी सेना दी थी | यह पाकिस्तान की बहुत ही महत्वपूर्ण एजेंसी है | कहा जाता है की पाकिस्तान में किसी की भी सरकार क्यो न हो लेकिन उसे ISI के आगे झुकना ही पड़ता है | Pakistan की सेना भी इसी के नीचे काम करती है |
8.Federal Intelligence Service (FIS), Germany Bundsnachichtendienst (BND)
यह एक जर्मन एजेंसी है | जिसका गठन 1956 में हुआ था | इसका मुख्यालय " Berlin " में स्थित है | जर्मनी की इस एजेंसी को किसी भी तरह के युद्ध से निपटने के लिए बनाया गया है | यह देश के अंदर व बाहर के मामलों तथा मिलिट्री सर्विस के द्रष्टि है | इसे (BND) भी कहा जाता है | इस एजेंसी के निशाने पर वह देश रहते है, जिनके पास Nuclear Power (परमाणु ऊर्जा) है | क्युकी अगर विश्व युद्ध हुआ तो Nuclear एक बहुत बड़ा रोल प्ले करेगा | इसके अलावा इस एजेंसी ने जर्मनी को कई केसेस में बड़े ही शातिर तरीके से बचाया है | और इन्ही सब कामों के कारण यह एजेंसी बहुत ही जल्द मशहूर हो गई |
7.Directorate Ganeral for External Security (DGSE),France
यह एजेंसी " France " की है | जिसका मुख्यालय " Paris " में है | यह एजेंसी देश के अंदर तथा बाहर दोनों ही मामलों को सुलझाती है | ये कहा जाता है, की फ्रांस को अपने दुश्मनों से बचाने के लिए " DGSE " ने बड़ी भूमिका निभाई है | हालांकि Civilwar (गृहयुद्ध) से पहले इस एजेंसी पर इतना भरोसा नहीं किया जाता था | लेकिन गृहयुद्ध होने के बाद लोगो को इस एजेंसी पर गर्व होता है | क्युकी इस एजेंसी ने गृहयुद्ध में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है | यह एजेंसी गुप्तचर तकनीक पर ज्यादा भरोसा करती है |
यह " People Republic of China " (चीन का पीपुल्स गणराज्य) की सुरक्षा एजेंसी है | इसकी स्थापना 1983 में हुई थी | जिसका मुख्यालय " Beijing " में स्थित है | हालांकि यह एजेंसी ज्यादा पुरानी नहीं है, लेकिन इसकी गिनती सबसे ताकतवर एजेंसियों में आती है |
इसका काम Counter Intelligence (काउंटर इंटेलिजेंस), Intelligence Operations (खुफिया संचालन), और राजनितिक सुरक्षा से जुड़े मामलो को देखना | ये एजेंसी देश के अंदर व बाहर दोनों तरह के मामलो पर ध्यान देती है | इसके अलावा चीन को विश्व में हो रही गतिविधियों के बारे में बताती है | चीन में Communist Party (साम्यवादी पार्टी) की ताकत व लोकप्रियता काफी हद तक इसी एजेंसी पर निर्भर करती है | चीन की गुप्त एजेंसी ने ( ताईवान, मकाऊ, और हांगकांग ) जैसे बड़े चीनी क्षेत्रों में आतंकवाद के खिलाफ अपना सर्वश्रेस्ट प्रदर्शन किया है |
यह " England " की एजेंसी है | इसे आमतौर पर (MI6) के भी नाम से जाना जाता है | इसका मुख्यालय " London " में है | तथा इसका गठन 1909 में हुआ था | यह एजेंसी दुनिया की सबसे शक्तिशाली एजेंसियों में से एक है | इस एजेंसी के मशहूर होने का एक कारण यह भी है, की इस एजेंसी का नाम " James Bond " की मूवीज में बहुत बार लिया गया है | यह एजेंसी यूनाइटेड किंगडम द्वारा स्थापित की गई | और यह External मुददों को डील करती है | वहीं इसका काम देश के अंदर के मामलो को सुलझाना है | " MI6 " का टारगेट ड्रग्स और Nuclear पर ज्यादा रहता है | कई बार इसके ऑपरेशन्स करने के तरीकों पर सवाल उठे है | लेकिन यह यूनाइटेड किंगडम का महत्वपूर्ण हथियार है |
4.Australian Secret Intelligence Agency (ASIS)
यह " Australian " एजेंसी है | इसका मुख्यालय " Canberra " में स्थित है | यह एजेंसी इंटरनल और एक्सटर्नल दोनों ही तरह के खतरों से निपटे के लिए कार्यगर है | इसका गठन 1952 में किया गया था | और इसे 1972 में गुप्त रखा गया, हालांकि बीतते सालों में इसका खुलासा लोगो के सामने किया गया | इस एजेंसी ने ऑस्ट्रेलिया में शांति बनाये रखने के लिए बहुत बड़ी भूमिका निभाई है | इसने ऐसे कई आंदोलनों का सफाया किया जो देश विरोधी थे | अगर वह आंदोलन चल जाते तो ऑस्ट्रेलिया का नामो निशान मिट जाता | और जब इस एजेंसी का खुलासा हुआ तब लोग गर्व और हैरत से भर गए |
3.Research and Analysis Wing (RAW), India
RAW के नाम में ना ही कही ख़ुफ़िया एजेंसी है, और ना ही कही इंडिया का नाम है | ऐसा इस लिए की कोई बाहरी ये सोचे की ये सिंपल सा Non-Goverment Organization है | लेकिन इसके नाम पर मत जाइये, RAW का नाम Top 10 ख़ुफ़िया एजेंसियों में युहीं नहीं लिया जाता है | RAW का गठन 1968 में किया गया था | इसका मुख्य उद्देश्य वही है, जो हर एजेंसियों का होता है | दुश्मनों के गहरे से गहरे राज को जानना और इंडिया की सुरक्षा करना | कई सरे ऐसे संगठन है, जो इंडिया के बाहर से इंडिया में ही सेंध लगाने की कोशिश करते है | और वहीं इन सभी संगठनों का नामो निशान मिटाना RAW का काम है | और RAW ने कई बीते सालों में ऐसा किया भी है | इसके साथ की RAW की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एजेंसी से अच्छी बातचीत है | जिससे वह जरुरी जानकारियाँ एक दूसरे के साथ साझा करते है |
2.Mossad , Israel
यह " Israel " की राष्ट्र ख़ुफ़िया एजेंसी है | इसकी स्थापना 13 दिसम्बर 1949 को हुई थी | इसका मुख्यालय " Telaviv " में स्थित है | मोसाद सभी ख़ुफ़िया एजेंसियों में सबसे ताकतवर एजेंसी कहलाती है | इसके बारे में कहा जाता है, की आज तक इस एजेंसी ने जितने भी ऑपरेशन्स किये है, सभी सफल हुए है | इसके अलावा मोसाद के कारण ही आज भी इजराइल की पकड़ पूरी दुनिया में है | मोसाद का काम देश की सुरक्षा करना और आतंकवाद के खिलाफ लड़ना है | मोसाद ने यहूदियों की सुरक्षा करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है |
इस नाम का जिक्र आपने कई बार हॉलीवुड मूवीज या नोबेल में पड़ा या सुना होगा | ये एक मात्र ऐसा नाम है, जो बड़े-बड़े गैरकानूनी संगठनों को डरा कर रखता है | दुनिया में कोई भी संगठन " CIA " से किसी भी तरह का विवाद नहीं करना चाहता | " CIA " का गठन 1947 में किया गया | जिसका मुख्यालय " Virginia " में स्थित है | " CIA " दुनिया में सबसे पुरानी Secret एजेंसियों में से एक है | इस एजेंसी का गठन इस लिए किया गया ताकि अमेरिका पर होने वाली सभी प्रकार की गतिविधियों पर नज़र रखा जा सकें, और समय-समय पर उनका पर्दा फास करती रहे | और बीते कई सालों में " CIA " ने अमेरिका के लिए ऐसा कई बार किया भी है | यह एजेंसी दुनिया के सबसे खतरनाक दुश्मनो का खात्मा करने में सफल रही | तथा पिछले कई सालो में जब से इंटरनेट का गठन हुआ है, तब से यह एजेंसी और भी ज्यादा पावरफुल हो गई है |
तो ये थी टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ ख़ुफ़िया एजेंसियां जिनके बारे में आपको बहुत ही अच्छी तरह से इस आर्टिकल में बताया गया है, उम्मीद करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी बहुत ही पसंद आई होगी | तो आप इसे शेयर जरुर करें क्यूँकि ये आप ही का ब्लॉग है, जो आप लोगों के सहयोग से चलता है | अगर आपके पास भी कुछ इसी तरह जानकारियां है, तो आप हमे Email के माध्यम से बता सकते है | हम जरूर आपके द्वारा दिए गए विचारों को अपने ब्लॉग में शामिल करेंगे |
0 Comments