भारत में शीर्ष 10 सर्वाधिक बिकने वाले समाचार पत्र
आज से 20 वर्ष पहले की बात की जाए तो उस समय TV, Social Media, और Communication System नहीं हुआ करते थे | अगर किसी खबर को लोगो तक पहुंचना होता था तो अखबार का सहारा लिया जाता था | आज भी अपने घर के बड़े बुजुर्ग व दूसरे लोगो को देखेंगे तो वे सभी अखबार का सहारा ही लेते है | पूरी दुनिया की खबर पड़ने के लिए अखबार का उपयोग सभी करते है | जैसा की अखबार पर खबरों का प्रिंट होना, फिर अखबार देने वालों के द्वारा घर पर अखबार आना और फिर घर पर सभी लोगो का अखबार को पड़ना यह System बहुत सालों से चला आ रहा है | और आज भी लोग अखबार पड़ना पसंद करते है |
लेकिन आपने कभी ये सोचा की भारतीयों द्वारा कौन सा अखबार सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है |
तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे ही कुछ Top 10 अखबार के बारे में बताएँगे जो भारत में सबसे ज्यादा Popular है तथा लाखो व करोडो की संख्या में इन्हे पढ़ा जाता है |
10.Lokmat (लोकमत)
" Lokmat " एक मराठी भाषा वाला समाचार पत्र है | जो महाराष्ट्र राज्य में प्रकाशित होता है, यह समाचार पत्र महाराष्ट्र व गोवा के राज्यों में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला नंबर 1 समाचार पत्र है | साल 1971 में जवाहरलाल दर्डा द्वारा स्थापित किया गया यह समाचार पत्र भारत के कई शहरों में पढ़ा जाता है | यह एक ई-पेपर के रूप में भी उपलब्ध है | लोकमत 2.18 करोड़ पाठको के साथ महाराष्ट्र में पढ़ा जाने वाला सबसे बड़ा समाचार पत्र है | जो अपनी विश्वसनीय और प्रीमियम समाचार सामग्री के लिए जाना जाता है |
9.Mathrubhumi (मातृभूमि)
1923 में एक Activist (कार्यकर्ता) " के पी केशव मेनन " द्वारा स्थापित मातृभूमि अखबार भारत के प्रमुख मलयालम समाचार पत्रों में से एक है | यह अखबार केरल में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की आवाज बन गया | " मलयालम भाषा " का यह समाचार पत्र केरल का दूसरा सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाला अखबार है | तथा " पी.बी.चंद्रन " वर्तमान में इसके पब्लिशर है, और एडिटर " मनोज के. दास " है | इंडियन रीडर शिप सर्वे के अनुसार यह अखबार देश भर के Top 20 दैनिक समाचार पत्रों में से 15 वी. रैंक पर है | तथा क्षेत्रीय भाषाओ में पाठको की संख्या में 7 वे. स्थान पर है, और मलयालम में दूसरे स्थान पर है |
8.The Times of India
यह समाचार पत्र अंग्रेजी भाषा में पढ़े जाने वाले सभी समाचार पत्रों में से एक है | यह इंडिया का सबसे बड़ा समाचार पत्र है, तथा यह अंग्रेजी भाषा का सबसे पुराना समाचार पत्र है | इसकी शुरुआत सन 1838 में ब्रिटिश राज के दौरान बम्बई टाइम्स और जनरल ऑफ़ कॉमर्स के रूप में स्थापित की गई | तथा 1861 में इसे The Times of India नाम दिया गया | इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है | वर्तमान में इसके प्रधान संपादक " जयदीप बोस " है | इसे Bennett Coleman & Company Ltd. द्वारा पब्लिश किया जाता है |
7.Amar Ujala (अमर उजाला)
अमर उजाला हिंदी का प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है, तथा इसकी शुरुआत 18 अप्रैल 1948 में डोरीलाल अग्रवाल व मुरारीलाल माहेश्वरी ने आगरा से की थी | यह समाचार पत्र पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बहुत ही लोकप्रिय माना जाता है | सन 1999 में प्रारंभ की गई AMARUJALA.COM वेबसाइट बहुत ही तेजी से बढ़ने वाली वेबसाइट में से एक है | इसका मुख्यालय " Noida " में है, तथा यह डेली रूटीन में 20 लाख से भी अधिक पाठको द्वारा पढ़ा जाने वाला एक मात्र समाचार है |
6.Rajasthan Patrika (राजस्थान पत्रिका)
राजस्थान पत्रिका की शुरुआत " कर्पूर चंद्र कुलिश " के द्वारा 7 मार्च 1956 को दिल्ली और राजस्थान में की गई थी | यह समाचार पत्र आज के समय में Top हिंदी समाचार पत्रों में से एक है | शुरुआत के बाद ही यह समाचार पत्र पुरे भारत में अपनी एक खास जगह बनाने की कोशिश में लग गया था | और आज इस समाचार यह जगह हासिल भी कर ली है | यह समाचार पत्र " स्पोर्ट्स, एंटरटेटमेंट, राजनीति, बिजनेस " जैसी साडी खबरे अपने अखबार में कवर करता है | तथा यह समाचार पत्र सबसे पहले शाम को प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था | 1964 में इस समाचार पत्र को सुबह प्रकाशित किया जाने लगा | वहीं यह अखबार 18 लाख से भी ज्यादा पाठको के साथ डेली पढ़ा जाता है |
5.Daily Thanthi (दैनिक थांथी)
इसे दिन थांथी के नाम से भी जाना जाता है, तथा यह एक तमिल भाषा का समाचार पत्र है | इसकी शुरुआत साल 1942 में मदुरई में " S.P. Adithanar " द्वारा की गई | यह अखबार तमिल भाषा में प्रिंट होने वाला भारत का सबसे बड़ा समाचार पत्र है | और प्रचलन के हिसाब से भारत के सभी दैनिक समाचार पत्रों में से यह 9 वे. स्थान पर है | यह भारत के 16 शहरो में प्रिंट किया जाता है | इसका मुख्यालय तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है | इस समाचार पत्र को इंटरनेशनल न्यूज़ के लिए Dubai में भी प्रिंट किया जाता है |
4.Malayala Manorama (मलयाला मनोरमा)
इस समाचार पत्र की शुरुआत सन 1888 में " Kandathil Varghese Mappillai " (कंदथिल वर्गीज मपिल्लई) ने की थी | तथा इसका मुख्यालय केरल के एक शहर " Kottayam " में स्थित है, तथा यह सिर्फ केरल में ही नहीं केरल से जुड़े सभी राज्यों व जिस शहर में मलयालम भाषा का प्रयोग किया जाता है, वहाँ पर भी इस समाचार पत्र को पढ़ा जाता है, तथा इस समाचार पत्र को पाठको द्वारा डेली रूटीन में 20 लाख से भी अधिक ख़रीदा व पढ़ा जाता है | वर्तमान में इसके मुख्य संपादक " Mammen Mathew " है, तथा प्रबंध संपादक " Philip Mathew " है | और यह समाचार पत्र Online द्वारा भी बहुत पढ़ा जाता है |
3.Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
" दैनिक भास्कर ग्रुप " द्वारा चलाया जाने वाला या अखबार भारत में बहुत ही लोकप्रिय माना जाता है | इसकी शुरुआत 1948 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई थी | इस समाचार पत्र की शुरुआत रोजाना पढ़े जाने वाले हिंदी भाषा के समाचारो के रूप में की गई थी | सबसे पहले इसे भोपाल में " सुबह सवेरे " व ग्वालियर में " Morning India " के नाम से चलाया जाता था | तथा 1958 में इसे दैनिक भास्कर नाम दिया गया | 2015 में यह भारत का सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाला समाचार पत्र बन गया | दैनिक भास्कर भारत के 16 राज्यों में 4 भाषाओ द्वारा " हिंदी, गुजराती, मराठी, अंग्रेजी " में प्रेषित किया जाता है |
2.Hindustan (हिंदुस्तान)
हिंदुस्तान हिंदी भाषा में पढ़े जाने वाला बहुत ही लोकप्रिय समाचार पत्र है | आप सभी को तो पता ही होगा की इस समाचार पत्र की नींव किसने रखी थी | अगर नहीं पता तो मैं बताता हूँ | सन 1932 में महात्मां गाँधी द्वारा इस समाचार पत्र की शरुआत की गई | उस समय इस समाचार पत्र पर क्रांतिकारी " यशपाल " की कहानी कई सप्ताह तक रोचक दर से प्रकाशित हुई | तथा 1942 में " भारत छोड़ो आंदोलन " छिड़ने पर इस समाचार पत्र को 6 महीने के लिए बंद कर दिया गया था | वहीं इस समाचार पत्र को डेली रूटीन में पाठको द्वारा पढ़े जाने वालों की संख्या करोडो में है | इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है | वर्तमान में इसके मुख्य संपादक " Shashi Shekhar " है, और इसके प्रकाशक " Ajay Kumar Jain " है |
1.Dainik Jagran (दैनिक जागरण)
" दैनिक जागरण " का अर्थ रोज सुबह जागने से है | 2017 में सर्वे के अनुसार दैनिक जागरण बहुत बड़ा तथा बहुत ही लोकप्रिय समाचार पत्र है | इसी कारण से यह हमारी Top 10 की सूचि में नंबर 1 पर है | इस समाचार पत्र की शुरुआत करने का पूरा अधिकार " चन्द्रगुप्त " को दिया गया, तथा 1942 में इसे प्रारम्भ किया गया | अब यह " Jagran Publication Private Ltd. " द्वारा चलाया जाता है | इसका सबसे पहला मुख्यालय झांसी में स्थापित किया गया | फिर इसे 1957 में कानपुर ट्रांसफर कर दिया गया | 2010 में Dainik Publication द्वारा " नईदुनिया " को भी खरीद लिया गया |
तो ये थे हमारे टॉप 10 सर्वाधिक बिकने वाले समाचार पत्र, जिनके बारे में आपको बहुत ही अच्छी तरह से इस आर्टिकल में बताया गया है, उम्मीद करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी बहुत ही पसंद आई होगी | तो आप इसे शेयर जरुर करें क्यूँकि ये आप ही का ब्लॉग है, जो आप लोगों के सहयोग से चलता है | अगर आपके पास भी कुछ इसी तरह जानकारियां है, तो आप हमे Email के माध्यम से बता सकते है | हम जरूर आपके द्वारा दिए गए विचारों को अपने ब्लॉग में शामिल करेंगे |
0 Comments