दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डहेलो दोस्तों,
आज के समय में क्रिकेट बहुत ही लोकप्रीय खेलो में से एक माना जाता है | तथा प्रत्येक क्रिकेट टीम को चलाने के लिए एक क्रिकेट बोर्ड की आवश्यकता होती है | एशियाई खेलो में क्रिकेट का अपना एक अलग ही इतिहास है |
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में क्रिकेट के दीवाने है | सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड भारी मात्रा में पैसे कमाने के लिए कई सारी प्रयोगिताएं आयोजित करते है | जैसा की हम आपको इसी आर्टिकल में आगे बताएंगे | सभी देशो के क्रिकेट बोर्ड्स के पास पैसे कमाने के बहुत सारे साधन होते है | जैसे की - लाइव टेलीकॉस्ट, इंस्पोंसरशिप, प्रयोगिताएं आदि बहुत कुछ |
तो आईये आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे की वह कौन से Top 10 क्रिकेट बोर्ड्स है, जो बहुत ही अमीर है, और अपनी टीम के माध्यम से बहुत पैसा कमाते है |
10.Sri Lanka Cricket (SLC)
श्रीलंका क्रिकेट का गठन 1975 में किया गया था | श्रीलंका क्रिकेट पुरुष व महिला दोनों में खेला जाता है, तथा इस क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल 13 मिलियन US डॉलर की कमाई की थी |
लेकिन हालही में फैली इस महामारी Covid-19 की वजह से इस क्रिकेट बोर्ड को बहुत ही मुस्किलो का सामना करना पड़ रहा है | इसी कारण से BCCI ने यह फैसला किया है, की श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को किसी न किसी तरह से नुकसान से बचाया जाये |
इसीलिए BCCI ने इंडिया के ज्यादा से ज्यादा मैचों को श्रीलंका में कराने के लिए बताया है | जिससे श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को धीरे-धीरे मुनाफा होने लगे | वर्तमान में इस क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष Shammi Silva है |
9.Zimbabwe Cricket Board (ZCB)
इसकी स्थापना 1992 में हुई थी | यह बोर्ड सालाना 15.53 मिलियन US डॉलर की कमाई करता है |
इसका मुख्यालय Harare में स्थित है | इस बोर्ड के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुलहानी है, तथा सीईओ विल्फ्रेड मुकोंडिवा है | Caslle-Lager, Vega Sportwear, Coca-Cola,UMax, Zimgold जैसी इंटरनेशनल कम्पनियाँ इस बोर्ड की स्पोंसर है |
वर्तमान में ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की स्थिति कुछ ख़ास नहीं है | और टीम का परफॉर्मेंस अच्छा न होने के कारण ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को इन कम्पनियों से ज्यादा पैसे नहीं मिल पाता है |
हालही में हुई पाकिस्तान के साथ Test Series में भी ज़िम्बाब्वे को केवल हर का ही सामना करना पड़ा |
8.Cricket West Indies (WICB)
यह दुनिया के सबसे पुराने क्रिकेट बोर्डों में से दूसरे स्थान पर है | इसकी स्थापना 1920 में West Indies Board of Control के नाम से की गई थी, तथा 1996 में इसका नाम बदल कर WICB रखा गया |
इसका मुख्यालय Antigua and Barbuda में स्थित है | वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड मुख्य रूप से प्रसारण (Broadcasting) पर ही निर्भर है |
कैरेबियन प्रीमियम लीग के शुरुआत होते ही 2013 से इस बोर्ड की आय में बढ़ोत्तरी होने लगी |
इस बोर्ड की सालाना कमाई 15.54 मिलियन US डॉलर है |सैंडल रिसॉर्ट्स इंटरनेशनल, जेटब्लू, बेटवे, कैस्टोर जैसे इंटरनेशनल कम्पनियाँ इस बोर्ड की स्पोंसर है | वर्तमान में इसके अध्यक्ष Ricky Skerritt व सीईओ Johnny Grave है |
7.New Zealand Cricket Board (NZC)
इसे ब्लैक कैप के नाम से भी जाना जाता है | न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्डो में से एक है |
जो 28.86 मिलियन US डॉलर की सालाना कमाई के साथ हमारी इस टॉप 10 की सूचि में सातवें स्थान पर स्थित है | इसका मुख्यालय Christchurch में स्थित है |वर्तमान में इसके अध्यक्ष Debbie Hockley " व सीईओ David White है |
इसी के साथ Spark Sport, Ford Media Work, Dream 11, Gillette, Hertz, Les Mills, Powerade जैसे बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ इस बोर्ड की स्पोंसर है | इसके अलावा यह बोर्ड Test Series & One Day Series का भी प्रबंधन करता है |
6.Cricket South Africa (CSA)
दक्षिण अफ्रीका का हमेशा से ही क्रिकेट में एक प्रमुख नाम रहा है, तथा इस बोर्ड की स्थापना 1991 में हुई थी | और यह 66.65 मिलियन US डॉलर की सालाना कमाई के साथ हमारी इस टॉप 10 की सूचि में छटवें स्थान पर है |
इसका मुख्यालय Johannesburg में स्थित है, तथा वर्तमान में इसके अध्यक्ष Beresford Williams और सीईओ Pholetsi Moscki है | लेकिन दुर्भाग्य वश साउथ अफ्रीका ने आज तक एक भी " World Cup " हासिल नहीं किया है |
इसके अलावा Betway, Phizz, SABCSport, Super Sport, Bitco जैसे बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ इस बोर्ड की स्पोंसर है |
5.Bangladesh Cricket Board (BCB)
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की स्थापना 1977 में की गई तथा यह बोर्ड 110 मिलियन US डॉलर की सालाना कमाई के साथ हमारी इस टॉप 10 की सूचि में पाँचवे स्थान पर स्थित है | इसका मुख्यालय Dhaka में स्थित है |
इसी के साथ बांग्लादेश की टीम ने दुनिया की सबसे मजबूत टीमों के बीच अपनी जगह बनाई है | Daraz, Pan Pacific, Walton, Aamra Network जैसी बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ इस बोर्ड की स्पोंसर है |
वर्तमान में इसके अध्यक्ष Nazmul Hasan Papon और सीईओ Nizam Uddin Chowdhury है |
4.Pakistan Cricket Board (PCB)
इस बोर्ड की स्थापना 1949 में की गई थी, तथा यह बोर्ड 111 मिलियन US डॉलर की सालाना कमाई के साथ हमारी इस टॉप 10 की सूचि में चौथे स्थान पर उपस्थित है | इसका मुख्यालय Lahore में स्थित है |
इतना ही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने Pakistan Super league का आयोजन कर बहुत कमाई की है |
हालांकि 2020 में Covid-19 के बढ़ते मामलों के देख कर इस लीग को स्थगित करके 2021 में UAE में कराया गया | वर्तमान में इस बोर्ड के अध्यक्ष Ramiz Raja तथा सीईओ Wasim Khan है |
इसके अलावा " Pepsi, United Bank Limited, Cool & Cool, Brighto Paints, Gatorade " जैसी बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ इस बोर्ड की स्पोंसर है |
3.England and Wales Cricket Board (ECB)
इस बोर्ड की स्थापना 1997 में की गई थी |
इसका मुख्यालय Load's में स्थित है | इसके अलावा 293.39 मिलियन US डॉलर की सालाना कमाई के साथ यह बोर्ड हमारी इस टॉप-10 की सूचि में तीसरे स्थान पर है |
यह दुनिया के धनी क्रिकेट बोर्डों में से एक है | वर्तमान में इसके अध्यक्ष Lan Watmore व सीईओ Tom Harrison है | साथ ही साथ Cinch,Vitality,Royal Landon,Microsoft,New Balance जैसी बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ इस बोर्ड की स्पोंसर है | यह बोर्ड Test Series, One Day Series व T20 जैसे मैचों का प्रबंधन करता है |
2.Cricket Australia (CA)
इस बोर्ड का गठन 1905 में किया गया था | यह दुनिया के सबसे पुराने क्रिकेट बोर्डों में से पहले नंबर पर है |
इतना ही नहीं 390 मिलियन US डॉलर की सालाना कमाई के साथ यह बोर्ड हमारी इस टॉप 10 की सूचि में दूसरे स्थान पर उपस्थित है |
इसी के साथ इस बोर्ड ने बिग बैस लीग का आयोजन कर बहुत कमाई की है | इसके अलावा Vodafone, Dettol, Toyota, KFC, Fox Sports, Cadbury, Gatorade जैसी कम्पनियाँ इस बोर्ड की स्पोंसर है |
वर्तमान में इस बोर्ड के अध्यक्ष Earl Eddings व सीईओ Nick Hockley है, तथा जब इस बोर्ड का गठन हुआ था तब इसका नाम Australian Cricket Board रखा गया था |
फिर बाद में इसका नाम बदल कर " Cricket Australia " रख दिया गया |
1.Board of Control For Cricket India (BCCI)
अब बारी आती है इंडिया की जो की सबसे पहले नंबर पर स्थित है | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल दुनिया का सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड है |
इसका गठन 1928 में किया गया | जिसका मुख्याल Mumbai में स्थित है | इस क्रिकेट बोर्ड ने Indian Primium League की शुरुआत करते क्रिकेट को एक बहुत बड़ा आकर दिया है |
IPL की शुरूआत करके BCCI ने अपनी कमाई के लिए एक बहुत बड़ा साधन बनाया है |
इतना ही नहीं 512 मिलियन US डॉलर की सालाना कमाई के साथ इस बोर्ड ने हमारी इस टॉप 10 की सूचि में सबसे पहले नंबर का स्थान हासिल किया है | T20 Mumbai League, Saurashtra Premier League, Celebrity Cricket League, Karnataka Premier League, Tamil Nadu Premier League, Tamil Nadu Premier League, Odisha Premier League, Rajwada Cricket League, Indian Cricket League जैसी इंडिया के अंदर अन्य लीग का प्रयोजन कर BCCI ने अपनी कमाई में बढ़ोत्तरी की है |
हालांकि यह दुनिया का सबसे बड़ा व सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड होने के कारण MPL Sports, PAYTM, Dream 11, Ambuja Cement, Hyundai, Star Sport, जैसी ताकतवर कम्पनियां इस बोर्ड की स्पोंसर है |इसी के साथ वर्तमान में इसके अध्यक्ष Sourav Ganguly व सीईओ Rajveer Shukla है |
तो ये थे दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, जिनके बारे में आपको बहुत ही अच्छी तरह से इस आर्टिकल में बताया गया है, उम्मीद करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी बहुत ही पसंद आई होगी | तो आप इसे शेयर जरुर करें क्यूँकि ये आप ही का ब्लॉग है, जो आप लोगों के सहयोग से चलता है | अगर आपके पास भी कुछ इसी तरह जानकारियां है, तो आप हमे Email के माध्यम से बता सकते है | हम जरूर आपके द्वारा दिए गए विचारों को अपने ब्लॉग में शामिल करेंगे |
0 Comments