हेलो दोस्तों,
UNESCO का नाम तो आपने सुना ही होगा | UNESCO का मतलब (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक सांस्कृतिक संगठन) है | इसका मुख्यालय " पेरिस " में स्थित है, तथा इसका गठन 1945 में हुआ था | वैसे तो इनके पास बहुत से काम होते है, परन्तु जो इनका वास्तविक काम है, विश्व की ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को इकठ्ठा करना | चाहे आप एक साहसिक व प्रकृति प्रेमी हो आपकी रूचि को पूरा करने के लिए भारत में कई यूनेस्को विश्व धरोहर स्थित है | वर्तमान में भारत की 38 जगहों को UNESCO ने " विश्व यूनेस्को धरोहर स्थल " की सूचि में शामिल किया है | ये स्थल सांस्कृतिक महत्व रखते है | और नक्काशी, मूर्तियों और कला में भारत के शानदार इतिहास को प्रदर्शित करते है |
तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की वे कौन - कौन से Top 10 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है | वैसे तो कुल 38 जगह ऐसी है, जिन्हे यूनेस्को धरोहर स्थल के नाम से जाना जाता है | लेकिन हम आपको उन्ही 38 जगहों में से 10 धरोहर स्थलो के बारे में बताएंगे |
10.Rani ki Vav (रानी की वाव) - गुजरात
रानी की वाव गुजरात के " पाटन " शहर में स्थित है | और यह एक सीढ़ियों वाला कुआँ है | इसका निर्माण रानी उद्यावति ने करवाया था | जो 11वीं. शताब्दी के सोलंकी साम्राज्य के गुर्जर राजा भीम प्रथम की पत्नी थी | और उन्होंने ये उन्ही की याद में बनवाया था | यहाँ आपको 500 से भी ज्यादा मूर्तियां देखने को मिलेंगी | जिसमे से ज्यादातर भगवान विष्णु व उनके 10 अवतारों की मूर्तियां है |
रानी की वाव प्राचीन भारतीय शिल्पकला का दूसरा उदाहरण है | और यह हमे बताती हैं, की प्राचीन भारत में जलसंचय को कितना महत्व दिया जाता था | इसे 2014 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूचि में शामिल किया गया था |
9.Khajuraho (खजुराहो) - मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के खजुराहो में बने प्राचीन मंदिर सन 950 से 1050 के बीच चंदेल राजाओं ने बनवाये थे | और यहाँ आपको हिन्दू व जैन धार्मिक शिल्पकला का बेजोड़ संगम देखने को मिलता है | नागर अंदाज में बने इस मंदिरों पर कई इंसानो और जानवरो की आकृतियों को सौन्दर्य मुद्रा में दिखाया गया है | तथा यह भारत के सम्वृद्ध इतिहास को दिखते है |
इस जगह पर कुल 85 मंदिर थे, परन्तु आज कुल 22 मंदिर ही बचे है | जिसमे से कंदरिया महादेव मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिर है | इन्हे 1986 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल को सूचि में शामिल किया गया था |
8.Hampi (हम्पी) - कर्नाटक
हम्पी कर्नाटक के टुंग भद्र नदी के तट पर स्थित महान विजयनगर साम्राज्य की झलकियाँ संजोय हुए है | हम्पी के खंडहर एक समय विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करते थे | यहाँ का विरुपाक्ष मंदिर बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है, और यह हिन्दू धर्म का एक प्रमुख स्थान है |
यह जगह जैन धर्म में भी काफी महत्व रखती है | यहाँ आपको त्रावणी स्थापक तय कला का अनोखा द्रश्य देखने को मिलेगा | कृष्णा मंदिर, नरसिम्हा मंदिर, हेमकुंड मंदिर, कमल महल मंदिर, विट्ठल मंदिर, आदि बहुत से मंदिरों के आपको दर्शन होंगे | इसे 1986 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूचि में शामिल किया गया था |
7.Bodh Gaya (बोधगया) - बिहार
बोधगया बिहार के पटना से 96 कि.मी की दूरी पर स्थित है | और ये बुद्ध अनुयाइयों के लिए बहुत ही पवित्र स्थान है | यहीं भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था | यहाँ का महाबोधि मंदिर राजा अशोक ने 250 ई. पूर्व में बनवाया था | और आज इस मंदिर के प्रांगड़ में ही वो महाबोधि वृक्ष है | जिसके नीचे बैठ कर भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी |
यहाँ कई सारे स्तूप भी है, और भगवान बुद्ध के जीवन से जुडे प्रमुख स्थल है | इन सभी चीजों के कारण इसका महत्व काफी बढ़ जाता है | और इस लिए इसे 2002 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूचि में शामिल किया गया था |
6.Bhimbetka (भीमबेटका) - मध्य प्रदेश
भीमबेटका के रॉक शेल्टर मध्यप्रदेश की विंध्य पर्वत माला में भोपाल के पास स्थित है | यहाँ आपको प्राचीन समय के पत्थरों पर की गई चित्रकारी देखने को मिलेगी | इन्हे 1957 में खोजा गया था, और इसमें बनी गुफाएं आज से करीब 1 लाख साल पुरानी है | यहाँ आपको प्राचीन मनुष्य की दिनचर्या से जुड़े कई चित्र देखने को मिलेंगे |
इन्हे सन 2003 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूचि में शामिल किया गया था | ये भारतीय उप-महादीप के सबसे विशाल रॉक शेल्टर है | और यहाँ के पत्थरों पर बनी चित्रकारी करीबन 10,000 साल पुरानी है |
5.Chola Temple (चोल मंदिर) - तमिलनाडु
11वी. और 12वी. शताब्दी के महान चोला राजाओं द्वारा तमिलनाडु में बनवाये गए ये मंदिर बेहद ही भव्य और खूबसूरत है | इनमे से तीन मंदिरों को 1987 में यूनेस्को विध्व धरोहर स्थलों की सूचि में शामिल किया गया था | " तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर, दारासुरम का ऐरावतेश्वर मंदिर, गंगईकोंडा चोलपुरम का बृहदेश्वर मंदिर " ये तीनो ही मंदिर चोलाकाल की उन्दा स्थापक तयकला, चित्रकारी और मूर्तिकला को दिखाते है |
ये मंदिर तमिल लोगो की संस्कृति, रीतिरिवाज और त्यौहार के परिचायक है | और इसी लिए ये भारत का ही नहीं बल्कि पुरे विश्व का धरोहर स्थल है |
4.Ajanta Caves (अजंता की गुफाएं) - महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में बसी ये अजंता की गुफाएं विश्व प्रसिद्ध है | और यही कारण है की 1983 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूचि में इसका नाम दर्ज किया गया | और ये भारत की सबसे पहली जगह थी, जिसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूचि में शामिल किया गया | अजंता की गुफाएं बुद्ध धर्म से सम्बंधित है | और इनकी कुल संख्या 31 है | इन्हे चट्टानों को काट कर बनाया गया है | और यहाँ आपको अदभुत शिल्पकला, मूर्तिकला और चित्रकारी के दर्शन करने को मिलेंगे |
इन्हे दूसरी शताब्दी ई. पूर्व से छटवी ई. पूर्व के बीच बनाया गया था | यहाँ आपको भगवान बुद्ध से जुड़े कई द्रश्य व स्मारक देखने को मिलेंगे |
3.Sun Temple (सूर्य मंदिर) - उड़ीसा
उड़ीसा के " पुरी " में बना विश्व प्रसिद्ध " कोणार्क का सूर्य मंदिर " 13वी शताब्दी में बनाया गया था, और यह एक विशाल रथ के आकार का बना हुआ है | इसमें 24 पहिये है | यह मंदिर भगवान सूर्य को समर्पित है | इसे पूर्वी गंगा साम्राज्य के राजा नरसिम्हा देव प्रथम ने 1250 ई. में बनवाया था | इसे भारत के 7 अजूबो में गिना जाता है | इसे 1984 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूचि में शामिल किया गया था |
वैसे तो आपको पता ही होगा की पाकिस्तान में भी एक सूर्य मंदिर है, जिसे मुल्तान सूर्य मंदिर के नाम से जाना जाता है | वह मंदिर 5000 साल पुराना मंदिर है, और आज बेहद जर्जर हालत में है |
2.Western Ghats (पश्चिमी घाट)
पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रंखला को पश्चिमी घाट या सह्याद्रि भी कहते है | इन्हे सन 2012 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सुचि में शामिल किया गया था | इसमें पुरे 39 स्थान है, जिसमे से 20 जगह केरल में 10 कर्नाटक में 5 तमिलनाडु में और 4 महाराष्ट्र में स्थित है |
पश्चिमी घाट 16,000 वर्ग कि.मी में फैला हुआ है | और यहाँ जानवरो और वनस्पतियों की 325 प्रजातियां पाई जाती है |
1.Taj Mahal (ताज महल) - आगरा
दुनिया के 7 अजूबों में से एक बादशाह के प्रेम की अदभुत निशानी और धरती पर स्वर्ग के सामान स्थापित ताज महल, यह भारत का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व का धरोहर स्थल है | यह एक ऐसी जगह है जहा हर व्यक्ति जाने का सपना देखता है | उत्तरप्रदेश के आगरा शहर का यह ताजमहल यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है |
इसे 1653 में मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था | आज इसकी कीमत 6000 करोड़ से भी ज्यादा आँकी गई है | और इसे 1983 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूचि में शामिल किया गया था |
तो ये थे हमारे Top 10 UNESCO World Heritage Sites (टॉप 10 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) उम्मीद करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी बहुत ही पसंद आई होगी | तो आप इसे शेयर जरुर करें क्यूँकि ये आप ही का ब्लॉग है, जो आप लोगों के सहयोग से चलता है |
अगर आपके पास भी कुछ इसी तरह की जानकारियाँ है, तो आप हमे Email के माध्यम से बता सकते है | हम जरूर आपके द्वारा दिए गए विचारों को अपने ब्लॉग में शामिल करेंगे |
0 Comments